All Commodity Segment News Update By https://www.jamescommodity.com/ For More Profit:-9368536663

अच्छे विदेशी संकेतों से कॉपर में बढ़ी तेजी, जानिए बेस मेटल सहित बाकी Commodity का हाल

चमका सोना, दमका बाजार1 महीने के उच्चतम स्तरों पर सोना पहुंचा है। MCX पर कीमतें 47700 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकली है और अब सोना 48000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में  1,794.60 डॉलर का हाई लगाया है। 16 सितंबर 2021 को 1,795.81 डॉलर का हाई बना था। वहीं क्रूड, दूसरी कमॉडिटीज में तेजी से सपोर्ट बना हुआ है।  FOMC के टेपरिंग के उठाए कदमों के बाद तेजी बढ़ी है। डॉलर में हल्की कमजोरी से भी खरीदारी बढ़ी है।बढ़ी चांदी की चमकचांदी में हल्की तेजी का दौर जारी है। MCX पर भाव 62600 रुपये प्रति किलो के पार निकला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भाव  23 डॉलर के आगे निकला है। 2021 में चांदी की चाल पर नजर डालें तो चांदी ने फरवरी में 8 सालों का हाई लगाया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 30 डॉलर पहुंची थी।क्रूड बना खरा सोनाक्रूड की कीमतों ने फिर रफ्तार पकड़ी है। MCX पर आज भाव निकला 6100 के पार निकला है। ब्रेंट पर लगा 83.84 डॉलर का हाई लगाया है। ब्रेंट पर भाव अब भी 7 साल के उच्चतम स्तरों पर है। ग्लोबल एनर्जी संकट ने कीमतों में तेजी देखने को मिली है। ठंड में मांग बढ़ने की उम्मीद से खरीदारी बढ़ी है।  मांग ज्यादा लेकिन सप्लाई कम होने से भी तेजी आई है। API का कहना है कि US में इंवेंट्री 5.2mln बैरल की बढ़त दिखा सकती है।कॉपर में खरीदारीअच्छे विदेशी संकेतों से कॉपर में तेजी देखने को मिल रही है। अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमतें 11 हफ्ते की ऊंचाई पर नजर आ रही है। चीन से अच्छे ट्रे़ड डेटा से कॉपर में खरीदारी बढ़ी है। 5 महीने की गिरावट के बाद चीन में इंपोर्ट बढ़ा है। सितंबर में चीन का कॉपर इंपोर्ट 406,016 टन रहा है।बेस मेटल में तेजीMCX का METLDEX 2.25% से ज्यादा चढ़ा है। जिंक की कीमत 3.5 साल की ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है। बिजली की कीमतें बढ़ने से स्मेल्टिंग घटी है। NYRSTAR ने यूरोप के स्मेल्टिर्स में उत्पादन 50% घटाया है। चीन ने भी बेस मेटल के उत्पादन को घटाया है जबकि पिछले 2 महीने में चीन का उत्पादन 180,000 टन रहा है।

9368536663 (For Whats App)

Info@Jamescommodity.com

7217552905 ( Calling Support)